पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग,कटा सिर और बांका लेकर थाने जा रहा था पति गिरफ्तार

यूपी के बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली। बीच सड़क एक  व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग किया और सिर वाला हिस्सा लेकर सरेआम लोगों के बीच बेखौफ टहलता रहा। पत्नी के किसी से अवैध संबंध के शक में पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राजगीर का काम करने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और पुलिस ने रास्ते में आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक- आरोपी अनिल की शादी 8 साल पहले हुई थी और 2 बच्चे भी और मृतका पिछले कुछ सालों से पति से अलग रह रही थी और इस बीच उसके किसी और से संबंध बन गए जिसे लेकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारा गांव  का है। बताया जा रहा है कि पति करीब एक घंटे से अधिक समय तक कटा सिर लेकर घूमता रहा।  इसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।  

पत्नी के अवैध संबंध होने का था शक…

यह घटना फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह घर में प्रेम पत्र मिलने पर पति ने पत्नी की गर्दन अलग कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों में काफी समय से विवाद होता रहा। हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। अनिल को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

8 साल पहले हुई थी शादी…

दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी। अनिल मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। अचानक पत्नी वंदना ने तेज आवाज में चिल्लाई तो ग्रामीण अनिल के घर पहुंचे, वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। ग्रामीणों ने देखा कि अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। जिसे देख लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। इसके बाद आरोपी अनिल पत्नी के सिर को बाल पड़कर हाथ में लटका कर निकला और पुलिस चौकी की ओर चल पड़ा। एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे युवक ने ग्रामीणों से कहा कि आज तो हद हो गई। पत्नी का प्रेम प्रसंग का शक सही निकला। घर में प्रेमी की चिट्ठी देखी तो मैं अपने आप पर काबू नहीं पा सका, इसलिए मैंने गला काटकर हत्या कर दी। अनिल का एक साथ का बेटा भी है।

कमरे के अंदर काटा गला…

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल काम पर चला गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया और बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चल पड़ा। जिसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000