कैंसर पीड़ित मां ने इलाज के लिए रखे थे 50 हजार रुपये, बेटी कैश और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कैंसर से पीड़ित मां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। वहीं उसकी बेटी मां के इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़िता की तरफ से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फरार लड़की के चाचा के द्वारा तहरीर दी गई है। रामगढ़ ताल क्षेत्र में रहने वाले इस परिवार के सभी लोग बेटी इस हरकत से हैरान और परेशान है। पुलिस छानबीन में जुटी है और उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की 2 साल पहले भी मोहल्ले के एक लड़के के साथ फरार हुई थी।

परिजनों ने उसकी गलती को माफ कर दिया था, लेकिन इस बार तो उसने हद ही पार कर दी। मां का गोरखपुर एम्स में कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके इलाज के लिए घर में 50 हजार रुपये रखे थे। बेटी रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई  बेटी अपने परिवार के साथ इतना बड़ा विश्वासघात करेगी। ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस का कहना है कि परिवार की तरफ से तहरीर मिली है। लड़की को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सर्विलांस के लिए जरिए उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000