भीषण हादसा, मेले में कार ने लोगों को रौंदा, 2 की मौत,12 घायल

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। इस बार हादसा डोल मेला के दौरान हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई और मेले में आए लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

यह हादसा रांची के टाटीसिलवे इलाके के मानकीडीपा में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेले के दौरान हुआ। हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां डोल मेला आयोजित किया गया था। शनिवार को मेले का तीसरा दिन था और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे थे। मेले के कारण सड़क के दोनों किनारों पर चाट-पुचका, चाउमीन, खिलौने और अन्य सामान की अस्थायी दुकानें लगी थीं, जिससे इलाके में भारी भीड़ थी।

कार ने लोगों को रौंदा

इसी दौरान अनगड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे भीड़ में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और देखते ही देखते कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा निवासी भोला शर्मा और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली रीमा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी और आयुष सहित अन्य लोग शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोगों ने जाम की सड़क

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को टाटीसिलवे के बैंक मोड़ चौक पर रखकर प्रदर्शन किया और रांची खेलगांव रोड तथा रांची-मुरी रोड को जाम कर दिया। लोगों की मांग है कि आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में भी रांची में तेज रफ्तार एक काली थार कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए छह लोगों को टक्कर मार दी थी। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000