पहाड़ी से फिसलकर नदी में गिरी कार; 4 लोगों की हुई मौत, ड्राइवर समेत दो लोग लापता

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर गहरा दुख जताया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वाहन फिसलकर पहाड़ी से नीचे नदी में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर समेत दो लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है।

जितेंद्र सिंह ने जताया दुख…

जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि गाड़ी में यात्रा कर रहे यात्री हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। चालक समेत दो अन्य लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ डीसी राजेश कुमार शवन से संपर्क किया। बचाव दल मौके पर पहुंच कर अभियान में जुट गए हैं। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। मुझे लगातार अपडेट मिल रहे हैं।

सैन्य वाहन खाई में गिरने से चार जवान बलिदान…

बता दें कि घने कोहरे के चलते हादसे हो रहे हैं। इससे पहले बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में चार जवान बलिदान हो गए थे, जबकि दो जवान घायल हो गए थे। यह हादसा बांदीपोरा जिले के अंतर्गत एसके पायन के वुल व्यू प्वाइंट के पास हुआ था। हादसा उस दौरान हुआ जब वाहन सड़क से उतर रहा था। एकाएक ट्रक फिसलकर खाई में जा गिरा। घायल जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में रेफर किया गया था।

घायलों का श्रीनगर में चल रहा इलाज…

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने प्रेसकर्मियों को बताया कि दो सैनिकों को मृत अवस्था में लाया गया। उन्होंने कहा कि इनमें तीन घायल जवानों को होश में लाया गया जिसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। सेना ने कहा कि दुखद है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तीन बहादुरों की जान चली गई। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000