रेप पीड़ित को धमकाने वाले 3 भाजपा नेताओं पर मुकदमाः मऊ में घर जाकर समझौते का दबाव बनाया, पैसे भी ऑफर किए

मऊ में रेप पीड़ित को धमकाने के मामले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सहित तीन नेताओं के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। नेताओं ने रेप पीड़िता के घर जाकर उस पर समझौता करने का दबाव बनाया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें तीनों भाजपा नेता लड़की के घर में बैठकर केस सेटलमेंट की बात करते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित लड़की का कहना है कि भाजपा नेताओं ने समझौते के लिए पैसों का भी ऑफर भी दिया। आरोपी अंकित शादी करे या फिर जेल जाए। मैं समझौता किसी हालत में नहीं करूंगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय पर फिर दर्ज की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

भीटी क्षेत्र की रहने वाली युवती नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में संविदा कर्मी है। युवती ने चंदौली के गौरारी गांव निवासी युवक अंकित सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि अंकित ने 2023 में उससे शादी का वादा करके संबंध बनाया। युवती ने जब अंकित सिंह पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोपी अंकित ने उल्टे लड़की के चरित्र पर सवाल उठा दिए। कहा- युवती के अन्य लोगों के साथ संबंध हैं। पीड़िता की शिकायत पर 23 जनवरी को थाना सरायलखंसी में आरोपी के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

युवती ने भाजपा नेताओं का वीडियो बनाया

पीड़िता का आरोप है कि अंकित सिंह के जेल जाने के बाद भाजपा के कुछ स्थानीय नेता उसके घर पहुंचे और उस पर मुकदमा वापस लेने और समझौते का दबाव बनाने लगे। इस दौरान पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई। पीड़िता की तहरीर और वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय शामिल हैं।

एएसपी बोले- पीड़िता की दूसरी शिकायत पर भाजपा नेताओं पर केस

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया- पीड़िता जब डूडा विभाग में संविदा पर कार्यरत थी, तब उसके सहकर्मी अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस संबंध में अभियोग दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था।

पीड़िता द्वारा अब एक और शिकायत दी गई है, जिसमें तीन लोगों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000