उत्तरप्रदेशअपराधमेरठ कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का बॉयफ्रेंड अरेस्ट: कार पर संसद का फर्जी पास चिपका था By Pratibha Rajdar Last updated Jan 27, 2026 355 मेरठ में कार पर संसद का फर्जी पास चिपका था; परिचय में सांसद प्रतिनिधि बताया। कच्चा बादाम’ गाने से फेमस हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस ने अरेस्ट किया है। आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था। काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोका। जांच में पास फर्जी निकला। इसके बाद आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अंजली अपने बॉयफ्रेंड से मिलने थाने 2-3 बार पहुंच चुकी है। दरअसल, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर रविवार शाम को पुलिस ने टाइट सिक्योरिटी चेक किया। मेरठ के टोल प्लाजाओं पर पिछले दो दिनों से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी चेकिंग के दौरान रविवार को आकाश संसनवाल समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। समाचार 355 Share