पुलिस के सामने युवक को मारी गोली, पांच पर केस

पडरौना/ मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव में वीडियो बनाने को लेकर विवाद में मंगलवार सुबह गांव के दिनेश यादव ने लाइसेंसी असलहे से पुलिस के सामने ही गांव के विकास (20) को गोली मार दी। ताबड़तोड़ गोली बारी से डरकर पुलिस वाले वहां से भाग गए। इस घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरोगा रिजवान को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विकास के चचेरे भाई की तहरीर पर राहुल व दिनेश पर नामजद व तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार,खिरकिया निवासी विकास ने सोमवार रात करीब एक बजे सरेह में गांव के युवक राहुल यादव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गांव के चौराहे पर विकास चाय पी रहा था।आरोप है कि उसी दौरान राहुल कुछ युवकों के साथ पहुंचा और विकास को वीडियो डिलिट करने को कहा। विकास ने मना किया तो दोनों में विवाद हुआ और राहुल व दोस्तों ने विकास को पीट दिया

गांव वालों ने बीच बचाव किया तो वे भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित खिरकिया पुलिस चौकी के इंचार्ज रिजवान सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पता चला कि विकास और उसके परिजन राहुल के घर उलाहना देने गए हैं। पुलिस वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देख राहुल का भाई दिनेश घर के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर लहराते हुए निकला और ताबड़तोड़ दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद अगली गोली विकास के पेट में मार दी। गोली लगते ही विकास गिर गया। यह देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। सूचना पर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, जटहा के थानाध्यक्ष आलोक यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और दिनेश व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस रिवाल्वर से गोली चली है, उसका लाइसेंस दिनेश के पिता के नाम से है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। किसी महिला को लेकर युवकों के बीच पहले मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पक्ष के एक युवक ने लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने से विकास घायल है। इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000