पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी उत्तरप्रदेशअमेठी प्रार्थना की आड़ में हो रहे धर्मांतरण, तीन पर केस दर्ज By Khulasa India News Desk On Dec 13, 2024 310 अमेठी। रामगंज थानाक्षेत्र के अग्रेसर गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद तीनों का चालान कोर्ट भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अग्रेसर गांव की दलित बस्ती निवासी ओम प्रकाश के मकान में रविवार रात रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के रहने वाले गोविंद सरोज की तहरीर पर ओम प्रकाश संग अमेठी थाने के वनवारीपुर गांव निवासी राजलाल व संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों का चालान मंगलवार को कोर्ट भेजा। एसओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि जांच में लोगों को प्रलोभित कर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराध 310 Share