झारखंड के रांची में हर तरफ कैश ही कैश, ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

रांची। लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई, 2024 को छापेमारी की। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ईडी की टीम ने रांची के पीपी कंपाउंड में मुन्ना सिंह के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से 3 50 करोड़ रुपये कैश मिला है। बताया जा रहा है कि मुन्ना सिंह झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल का करीबी है और उनका बिजनेस पार्टनर भी रहा है। 

बता दें, रांची में ईडी की टीम आज सुबह से 3 से 4 लोकेशन में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार ईडी ने रांची के सेल सिटी और बरियातू इलाके में रेड मारी है। बताया जा रहा है कि सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर छापेमारी हुई है। ईडी की यह कार्रवाई विरेंद्र राम से जुड़े मामले में छापेमारी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

नोट गिनने के लिए मंगाई गयी मशीनें

वहीं इससे पहले सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक के घर पर ईडी ने छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। जांच एजेंसी ईडी ने मौके पर नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें भी बुलाई हैं। ईडी अभी भी बरामद कैश की गिनती कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस- संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, मामला

ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी, 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह आलमगीर आलम का पैसा है, किसी दूसरे का नहीं है और गिनती 50 करोड़ से ऊपर की होगी।

OSD के नौकर के बाद अब बिजनेस पार्टनर के घर मिला मोटा माल, ED का एक्शन जारी

हेमंत सोरेन जेल में हैं, ये सिंडिकेट क्राइम है।लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान वीरेंद्र राम ने ईडी के सामने कई बड़ी हस्तियों से अपने संबंधों का भी खुलासा किया था। ये बांग्लादेशियों को बुलाकर यहां की डेमोग्राफी बदल रहे हैं। झारखंड में अब राष्ट्रपति शासन के अलावा कोई और चारा नहीं है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि मंत्री को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। ईडी के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि मंत्री को बर्खास्त कर तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत दर्ज कर करवाई की मांग है।

कारोबारी के घर मिले थे, 350 करोड़ रुपये

बता दें, पिछले साल दिसंबर में भी झारखंड में बड़ी संख्या में कैश बरामदगी हुई थी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया था। इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि छापेमारी में जो कैश बरामद किया गया है, वो मेरी शराब की कंपनियों का है। शराब का कारोबाद नकदी में ही होता है और इसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000