मातम में बदली शादी की ख़ुशियाँ;  प्रीतिभोज के समय कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी, शादी के घर में दिल्ली से आए मेहमान की हत्या

शादी समारोह में जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार और क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस वारदात से समारोह का माहौल मातम में बदल गया।

देर रात हुई इस घटना में आरोपी राजकुमार उर्फ राजू भार्गव ने रमेश भार्गव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश भार्गव को तुरंत जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को डिटेन कर लिया गया।

शादी समारोह में विवाद…

जानकारी के अनुसार, रमेश भार्गव दिल्ली में रहते थे और अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने मंड्रेला आए थे। शादी के दौरान प्रीतिभोज के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में इतना बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दिन में भी दोनों के बीच बहस हुई थी, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा।

घर भी आमने-सामने…

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावर और मृतक एक ही समाज से हैं और उनके घर भी आमने-सामने हैं। पारिवारिक रंजिश या किसी पुराने विवाद को लेकर यह हमला किया गया, इसकी जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसएफएल टीम…

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुरेश रोलन मौके पर पहुंचे। वहीं, एसएफएल टीम को बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को डिटेन कर लिया है।

शादी की खुशियां मातम में बदली…

जहां एक ओर परिवार शादी की खुशियां मना रहा था, वहीं इस हत्याकांड ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। घर में जहां शादी के गीत बज रहे थे, वहीं अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000