बेल्हा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ मां बेल्हा देवी की मूर्ति को निहारते रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सई नदी के घाट पर बने कॉरिडोर को भी देखा By Khulasa India News Desk Last updated Aug 29, 2025 589 सई नदी घाट पर बने कॉरिडोर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री… प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने सई नदी के तट पर स्थापित मां बेल्हा देवी धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बेल्हा देवी धाम पहुंचकर विधानपूर्वक पूजा की। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मां बेल्हा देवी धाम पहुॅचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने प्रतापगढ़ व प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने मां बेल्हा देवी धाम घाट के सौन्दर्यीकरण का अवलोकन किया। इसके उपरान्त राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा में पहुॅचकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मां बेल्हा देवी धाम पहुंचने वाले प्रतापगढ़ विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” मां बेल्हा देवी धाम के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह “मुन्ना भईया” जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी, डॉ अनिल कुमार मौजूद रहे। समाचार 589 Share