पहले बेटी का गला घोंटा फिर मुंह में कीटनाशक डाल दिया, आरोपी पिता की हरकत से पुलिस भी हैरान

अंतरजातीय युवक से रिश्ते की बात पता चलने पर आरोपी पिता ने बेटी को कथित तौर पर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बेटी अपनी बात पर अड़ी रही। इसके बाद शरणप्पा ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के मुंह में कीटनाशक डाल दिया।कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए मृतक के मुंह में कीटनाशक डाल दिया। जब आरोपी मृतक बेटी का अंतिम संस्कार कर रहा था, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंध थे, जिससे नाराज होकर पिता ने बेटी की हत्या की साजिश रची।

शक के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस. डी. ने बताया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी का गला घोंट दिया, उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके मुंह में कीटनाशक डाल दिया और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को मेलाकुंडा गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है और उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, लेकिन मामले को लेकर संदेह था।’पिता ने

बेटी को समझाने की कोशिश की

स्थानीय पुलिस गांव पहुंची और परिस्थितियों की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, उसने बेटी के अंतरजातीय रिश्ते का विरोध किया था, क्योंकि उसकी पांच बेटियां हैं और उसे डर था कि एक बेटी के अंतरजातीय विवाह से उसकी अन्य तीन बेटियों की शादी में मुश्किल आएगी। अंतरजातीय युवक से रिश्ते की बात पता चलने पर आरोपी पिता ने बेटी को कथित तौर पर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बेटी अपनी बात पर अड़ी रही। इसके बाद शरणप्पा ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के मुंह में कीटनाशक डाल दिया। ग्रामीणों ने भी आरोपी पिता की बातों पर विश्वास कर लिया और वे भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुलिस ने हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि हत्या के इस मामले में आरोपी के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं। जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारी हो सकती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000