बहन से बातचीत करने पर, नाराज भाई ने युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों की मुलाकात रकहट नरौहा पुल के पास हुई। पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर किशोर ने तमंचा निकालकर पवन पर फायर कर दिया। गोली पवन की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

गगहा थाना क्षेत्र के रकहट नरौहा पुलिया के पास रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय किशोर ने ने पड़ोसी युवक पवन को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर को यह बात नागवार गुजरी कि उसका पड़ोसी उसकी बहन से बातचीत करता है। इसी को लेकर दोनों के बीच तीन साल से रंजिश चल रही है। रविवार शाम विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गोली मार दी। घायल युवक पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देर रात आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव में किशोर और पवन गौड़ के बीच तीन साल से तनाव चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पवन, किशोर की बहन से अक्सर बातचीत करता है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों की मुलाकात रकहट नरौहा पुल के पास हुई। पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई।

गुस्से में आकर किशोर ने तमंचा निकालकर पवन पर फायर कर दिया। गोली पवन की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल गगहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर सीओ बांसगांव अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे पुराना विवाद और व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया। इस संबंध में सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को देर रात पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है।

गांव में पुलिस बल तैनात

गांव में गोलीकांड के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले हुई कहासुनी के बाद पुलिस में शिकायत की जाती तो शायद यह घटना टल सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000