शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे ने काट दी सिपाही की जिंदगी की डोर, सड़क पर तड़प-तड़प कर हुई मौत

शाहजहांपुर। जिले में चाइनीज मांझे ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल, सिविल लाइन में तैनात शाहरुख हसन शनिवार को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में अचानक पुलिसकर्मी की गर्दन अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। वहीं, दूसरी तरफ से पतंगबाज मांझे को तेजी से खींच रहा था। जिससे सिपाही की अचानक गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सिपाही को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी और जिलाधिकारी पहुंच गए।

चश्मदीद राकेश का कहना है कि वह दुकान पर बाहर की तरफ खड़ा था। तभी गर्रा पुल से ढलान की ओर रोड क्रॉस करते हुए सिपाही आ रहे थे तभी उसकी गर्दन मांझे में फंस गई। जबकि मांजा एक बच्चा दूसरी साइड से खींच रहा था, जिससे उनकी गर्दन और कटतीं चली गई।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों से अपील करने के साथ अधिकारियों को कार्रवाई निर्देश दिए थे। चाइनीज मांझे को लेकर पहले भी कार्रवाई की गई है, लेकिन लोग घरों में छुपा कर मांझे को रखते हैं. लोगों को सोचना चाहिए कि ऐसी घटना उनके साथ भी हो सकती है। इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी, वह की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि यह दुखद घटना है। 12:30 बजे सिपाही रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे जो कार्रवाई करनी है, वह की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000