मामूली विवाद के चलते पति, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गाजियाबाद के लोनी बार्डर इलाके की जवाहरनगर कॉलोनी के जी ब्लॉक में रहने वाले विजय प्रताप चौहान ( 30) और उनकी पत्नी शिवानी ( 28) ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। विजय प्रताप ने जवाहरनगर में ही अपने घर में फंदे से लटक कर जान दी। इसके बाद शिवानी का शव दिल्ली में लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते में खंभे से लगाए गए फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। माना जा रहा है कि पति की खुदकुशी का पता चलने पर शिवानी ने जान दी।

फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विजय प्रताप मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़िया के निवासी थी। शिवानी का मायका भी कासगंज में है। जवाहरनगर में दोनों किराए पर रहते थे।  दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद शिवानी घर से चली गई थीं। लोनी गोल चक्कर के पास जिस स्थान पर उसका शव मिला, वह जवाहरनगर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है।
दंपती के बीच हुआ था विवाद…
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे विजय प्रताप चौहान और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में शिवानी घर से चली गई थीं। विजय ने पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली मामी मीरा को बुलाकर इस बारे में बताया।

शिवानी ने की आत्महत्या…

मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई। शिवानी के न मिलने पर वह लौटीं तो देखा कि विजय प्रताप का शव फंदे से लटका हुआ है। एसीपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद दिल्ली के ज्योतिनगर थाना की पुलिस ने सूचना दी की लोनी गोल चक्कर के पास शिवानी ने आत्महत्या कर ली है। मीरा ने बताया कि उन्होंने विजय के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने शिवानी से फोन पर कहा था कि जल्दी आ जाओ, विजय की तबीयत खराब है। मीरा का कहना है कि शायद उसे विजय की आत्महत्या के बारे में पता चल गया। इसके बाद ही उसने खुदकुशी की।
विजय ने फोन पर कहा था, तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी…
एसीपी ने बताया कि विजय के मोबाइल फोन की काॅल रिकार्डिंग से पता चला कि उन्होंने खुदकुशी से पहले पत्नी शिवानी से बात की थी। उन्होंने वापस आने के लिए कहा। शिवानी ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद विजय ने कहा, तू नहीं आई तो मेरा मुंह नहीं देख पाएगी। लोगों ने बताया कि विजय और शिवानी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों यहां आकर रहने लगे थे। पहले कभी दंपती के बीच झगड़ा नहीं हुआ। शुक्रवार को पहली बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उनकी एक साल की बच्ची वाणी है। मासूम वाणी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000