चौकी इंचार्ज को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देवा कोतवाली क्षेत्र में अचानक कार से टकराए युवक को सलाह देना चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ गया। दबंग पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उसके ग्राम प्रधान भाई ने अपने परिजनों व समर्थकों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। राहगीरों से सूचना पाने के बाद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और घेराबंदी कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात लोगों को दबोच लिया। सभी पर हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। देवा कोतवाली के सिपहिया गांव के प्रधान जलील अहमद व उनके पुत्र फैसल के बीच शादी को लेकर कहासुनी हो रही थी। पिता की फटकार पर फैसल देवा-चिनहट मार्ग की ओर भागा। युवक अचानक उधर से गुजर रहे देवा कोतवाली की माती चौकी इंचार्ज शशिकांत सिंह की कार के सामने आ गया। चौकी इंचार्ज ने तेजी से ब्रेक मारते हुए युवक से नाराजगी जताई। इस तरह से न करने की सलाद दी तो फैसल अभद्रता करने लगा।

चौकी इंचार्ज व उसके बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान मौके पर फैसल के पिता ग्राम प्रधान जलील अहमद, चाचा पूर्व ब्लॉक प्रमुख जमील अहमद, जलील अहमद के पुत्र अनस, आजम व समर्थक आलम व सतीश पहुंव गए। इन लोगों ने चौंकी इंचार्ज को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। काफी देर तक यह लोग चौकी इंचार्ज को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर फिल्मी स्टाइल में पीटते रहे। किसी राहगीर ने इसकी सूचना देवा पुलिस को दी तो कोतवाल पंकज कुमार सिंह समेत कोतवाली की पूरा पुलिस बल सिपहिया पहुंच गया। पुलिस को आता देख सभी हमलावर भाग गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के घरों की घेराबंदी कर ली। कुछ लोग खेतों की ओर भागे तो पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पूर्व प्रमुख व प्रधान गांव से दबोच लिए गए। पुलिस ने इस मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सभी के खिलाफ हत्या का प्रयास, बल्वा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने च एससी/एसटी का केस दर्ज किया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000