हाइवे पर सीआईए और अपहरण के बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर में लगी गोली

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा बार्डर के पास रविवार सुबह पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। अपहरण के मामले में पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली तेजू सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सिर में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अपनी स्कार्पियो मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जींद में एक युवक के अपहरण के मामले में अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाश स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। रविवार सुबह करीब चार बजे बदमाश हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवा रहे थे। इसी दौरान सीआईए ने बदमाशों को घेर लिया।

पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पेट्रोल पंप का सेल्समैन देवानंद गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। चार बदमाश स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल पंप पर ही छोड़ कर अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बावल व सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी अपने कब्जे में ली है। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया बावल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों का सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बावल थाना में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000