गेहूं के लिए बेटे ने पिता को मारी गोली, विरोध करने पर छोटे भाई को भी जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बेटे ने अपने पिता को महज इसलिए गोली मार दी कि वो बेटे के पास अपने हिस्से के गेहूं मांगने चला गया था। यह पूरा मामला थाना बलदेव क्षेत्र के नगला गिरधर गांव का है। इस वारदात ने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना में एक बड़े बेटे ने पिता को गोली मार दी और यहीं नहीं रुका उसने अपने छोटे भाई के साथ भी जमकर मारपीट की।

अपने हिस्से का गेहूं लेने पहुंचा था महावीर… 

यह घटना मथुरा के थाना बलदेव इलाके के नगला गिरधर की है। इस घटना में पिता की बस इतनी गलती थी कि वो अपने हिस्से का गेहूं मांगने अपने बड़े बेटे के पास चला गया। जिसके बाद उसके बेटे ने गोली चला दी। छोटे भाई के बीच बचाव करने पर उसे भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

क्या है पूरा मामला…

दरअसल, थाना बलदेव के गांव नगला गिरधर निवासी महावीर पारिवारिक झगड़े के कारण छोटे बेटे राकेश और पत्नी कमलेश के साथ बलदेव में रहते हैं। गुरुवार के दिन महावीर गांव में मकान पर अपने हिस्से का गेहूं लेने के लिए पहुंचे। जिसके बाद सबसे पहले बड़े बेटे की पत्नी ने उन्हें रोका और गेहूं लेने पर आपत्ति जताई। इसके बाद पत्नी ने अपने पति हरिओम को बुला लिया। हरिओम ने आकर अपने पिता को गेहूं देने से साफ मना कर दिया। 

पहले हाथापाई फिर चलाई गोली…

हरिओम के मना करने पर पिता ने विरोध किया जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी, बात इतनी बिगड़ गई की दोनों में गाली-गलौज तक होने लगी। जिसके बाद बड़े बेटे ने हाथापाई शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख हरिओम ने अपने पिता के पैरों पर गोली चला दी, जिसके बाद महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को बचाने आए छोटे बेटे राकेश को भी हरिओम ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद राकेश अपने पिता को लेकर बलदेव थाने पहुंचा। पुलिस ने हरिओम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज दिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन का कहना है कि बाप बेटे में गेहूं के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मारपीट हुई। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000