CM ममता को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और EVM पर दी तीखी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान सौंपे जाने पर हो रही चर्चा के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। ममता बनर्जी वरिष्ठतम नेता हैं, मु्ख्यमंत्री के तौर पर उनका यह तीसरा कार्यकाल है और वह पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। इसलिए इस पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। कोई भी पार्टी को छोटा नहीं समझा जाना चाहिए। इंडिया गठबंधन में टीएमसी एकमात्र पार्टी है, जिसने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी हराया है। यह उनकी ताकत को दर्शाता है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर तीखी प्रतिक्रिया…

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में 2024 में सात चरणों में चुनाव हुए थे और 2021 में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। आप 7-8 चरणों में चुनाव करा रहे हैं, तो पूरे देश में 140 करोड़ लोगों के लिए चुनाव एक साथ कैसे हो सकते हैं? यह लोगों के अधिकारों को छीनने का मामला है। यह अधिकार बीजेपी, कांग्रेस या टीएमसी ने नहीं, बल्कि संविधान ने 140 करोड़ भारतीय नागरिकों को दिया है। अगर मैं पांच साल में तीन-चार बार वोट करता हूं, तो सरकार की जवाबदेही बनी रहती है। यह बिल लोगों के अधिकारों को छीनने का प्रयास है और जब तक विपक्ष है, हम इसे पारित नहीं होने देंगे।”

EVM पर ओमर अब्दुल्ला के बयान पर भी बोले…

वहीं, अभिषेक बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ईवीएम पर दिए बयान को लेकर कहा, “जो लोग EVM पर सवाल उठाते हैं, अगर उनके पास कुछ है तो उन्हें चुनाव आयोग को डेमो दिखाना चाहिए। अगर ईवीएम रैंडमाइजेशन ठीक से किया जाए और बूथ पर जो लोग काम करते हैं, वे मॉक पोल और गिनती के दौरान सही तरीके से जांच करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इस आरोप में कोई दम है। अगर फिर भी किसी को लगता है कि EVM हैक की जा सकती है, तो उन्हें चुनाव आयोग से मिलकर यह बताना चाहिए कि कैसे EVM हैक हो सकता है। सिर्फ बेतुके बयान देने से कुछ नहीं हो सकता।” बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने EVM को लेकर कहा था कि कांग्रेस अपनी कमजोरियों का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना बंद करे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000