सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान सपरिवार आज करेंगे रामलला का दर्शन,राम मंदिर से सपा ने बनाई दूरी

अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सोमवार रामनगरी अयोध्या आएंगे।दोनों सीएम दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के लोग भी रहेंगे। बता दें कि दोनों सीएम रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार…

लखनऊ से 10 बसों में आए यूपी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ रालोद के पांच, कांग्रेस और बसपा के एक-एक विधायक रविवार दोपहर 12:30 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। ठीक 20 मिनट बाद 12:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला भी पहुंच गया। इसके बाद सीएम की अगुवाई में सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एक-एककर सभी ने रामलला के समक्ष अपनी श्रद्धा अर्पित की। सीएम गर्भगृह के समक्ष लगभग 15 मिनट तक मंत्रियों के साथ बैठे रहे। रह-रहकर रामलला को प्रणाम करते हुए मंत्र पढ़ते रहे। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अपराह्न तीन बजे सभी लखनऊ लौट गए।

राम मंदिर से सपा ने बनाई दूरी…

राम मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस, बसपा और रालोद का साथ मिला। इन दलों के विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और एनडीए के विधायकों और एमएलसी के साथ कुल 330 सदस्य रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही श्रीराम दर्शन यात्रा से दूरी बनाए रखी। इसका संकेत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही दे दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000