यूपी में बदला भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट,पश्चिम यूपी के हटे जिले,इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की भारतीय जनता पार्टी के साथ बढ़ती हुई करीबी का पहला जबरदस्त असर राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर दिखाई दे रहा है। इंडिया गठबंधन से रालोद के पैर पीछे खींचने के बाद यूपी में राहुल की यात्रा अब पश्चिमी यूपी में नहीं जाएगी। राहुल की यात्रा का यूपी में संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।जारी कार्यक्रम के मुताबिक अब राहुल की यात्रा यूपी में 16 से 21 फरवरी तक रहेगी।इसमें चार दिन की कटौती हुई है। राहुल गांधी की यात्रा का पार्टी की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब राहुल की यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी। यहां पदयात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।

17 फरवरी को वाराणसी में गोलगड्डा से यात्रा की शुरुआत होगी। राहुल काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और गोदौलिया पर जनसभा करेंगे। यहां से यात्रा भदोही पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। 18 फरवरी को पूरे दिन यात्रा प्रयागराज में रहेगी। 19 फरवरी को यह प्रतापगढ़ जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अठेहा से निकलकर अमेठी विधानसभा के ककवा में दाखिल होगी। अमेठी में राहुल बाबूगंज टोल के पास जनसभा करेंगे। यहीं यात्रा रात में भी रुकेगी। 20 फरवरी को यात्रा अमेठी से महाराजपुर होते हुए गौरीगंज, गांधीनगर, जायस और फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली पहुंचेगी। यहां सुपरमार्केट के पास राहुल की जनसभा होगी। इसी दिन यात्रा कुंदनगंज, बछरांवा होते हुए लखनऊ पहुंच जाएगी।

यात्रा का आगे का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा…

हालांकि जानकारी के अनुसार राहुल गांधी लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए झांसी जाएंगे। झांसी से यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पहले अन्य जिलों के साथ पश्चिम यूपी के शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस भी जाने का कार्यक्रम घोषित किया गया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि चूंकि लोकसभा चुनाव की तिथियां करीब हैं।इसी वजह से राहुल गांधी की यात्रा के समय में कटौती की गई है। रालोद के गठबंधन से हटना इसका कोई कारण नहीं है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे देश में यात्रा कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले पिछली यात्रा में पूरे किए जा चुके थे। इसी वजह से इस बार पूर्वांचल और बुंदेलखंड पर फोकस किया गया है। राहुल की यात्रा का उत्तर प्रदेश में पूरे जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000