सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, दिल्लीवासियों को क्या-क्या मिला

दिल्ली परिवहन के लिए बजट में कुछ खास नहीं: कांग्रेस…

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले आई डीटीसी पर कैग रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि इस विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन दिल्ली वालों के लिए इस बजट में भी सस्ता-सुलभ परिवहन उपलब्ध कराने का कोई खाका पेश नहीं किया गया है। इसी तरह दिल्ली सरकार ने अपनी बजट योजनाओं को केवल दिल्ली वालों तक सीमित रखने के लिए एक खास वर्गीकरण करने की कोशिश की है। एक लोकतांत्रिक सरकार को जनता के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।

500 करोड़ से कैसे साफ होंगे सीवर:कांग्रेस…

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनित सिंह ने अमर उजाला से कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने केवल बजट भाषण दिया है। लंबे भाषण में केवल बातें की गई हैं, लेकिन दिल्ली के विकास और रोजगार के अवसर नहीं विकसित किए गए हैं। भाजपा ने यमुना की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन सीवर ट्रीटमेंट के लिए केवल 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे साफ होता है कि इतने कम पैसे में सीवर साफ नहीं होगा और यमुना की सफाई नहीं हो पाएगी।

बजट को लेकर आई आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया…

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मारलेना ने दिल्ली सरकार के बजट के बाद कहा कि चुनाव बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री ने केवल आरोप लगाए हैं। इससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार अगले पांच साल भी केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करेगी। वह काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक सर्वे के बिना बजट पेश करने से सरकार के इरादे पर संदेह पैदा करते हैं। एक लाख करोड़ रुपया कहां से आएगा और इसकी असलियत क्या है, यह बजट आने से साफ हो जाता। उन्होंने कहा कि शिक्षा सहित कई अहम विभागों के आवंटन में कमी की गई है।

एमसीडी को 6897 हजार रुपये आवंटित किए गए…

बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि डीएम कार्यालय को जिला परियोजना कार्य के लिए 53 करोड़ रुपये, किसी भी आपदा को रोकने के लिए 30 करोड़ रुपए से कमांड ऑफिस के लिए दिया जाएगा। वहीं एमसीडी को 6897 हजार रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी देंगे। वहीं दूसरी तरफ फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहों पर छोटी फायर फाइटर होगी। 110 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यालय के लिए अलग से काम होगा। जबकि होम गार्ड बढ़ कर 25 हजार होंगे।
पार्कों को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित…
ओवर हेड वायर को शिफ्ट के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 506 करोड़ रुपये की मदद पर्यावरण को सुधारने के लिए और 300 करोड़ रुपये प्रदूषण से निजात के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ पार्कों को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली की बसों में नहीं मिलेगी पिंक टिकट…

दिल्ली के बजट में समाजिक पेंशन योजना के लिए 3227 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दिल्ली की बसों में अब पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बल्कि बस पास बनेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। महिलाओं की मुफ्त सफर सुविधा बेहतर होगी। दिल्ली में जल भराव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे…

सीएम रेखा ने कहा कि एक नई परियोजना, ‘NEEV – New Era of Entrepreneur Ecosystem and Vision’ शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत, बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नीव परियोजना के लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित किए गए हैं। नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। दिल्ली में 2025-26 में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी। 9वीं और 11वीं में बच्चों को सबसे ज्यादा फेल किया जाता था।
हिला सुरक्षा, सड़क और पुल, झुग्गी-झोपड़ियों का होगा विकास…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विशेष तौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं किए गए हैं।

यमुना सिर्फ नदी नहीं है: सीएम रेखा…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज यमुना सीवेज और प्रदूषित पानी से जूझ रही है। हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा: सीएम रेखा…

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम करेगी। दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली के 24 प्रोजेक्ट शुरू किए। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जहां बिल्डिंग के ऊपर दो बिल्डिंग और बनाई गईं। 100 करोड़ की पैनल्ट ठेकेदारों को दी है। एक हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए गए हैं। 320 करोड़ रुपये आरोग्य योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान जी के दर्शन के बाद कहा कि बजरंग बली भली करेंगे। दिल्ली का भला होगा। दिल्ली का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा। वहीं सीएम के साथ दिल्ली कैबिनेट के अन्य मंत्री भी हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बजट से पहले पूजा-अर्चना की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000