अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रेखा यमुना तट पर करेंगी योग,बड़े कार्यक्रमों का किया ऐलान

न‌ई दिल्ली। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।भारत समेत विश्व में लोगों को योग दिवस पर शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक किया जाता है।इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रेखा गुप्ता सरकार भी तैयारी कर रही है।सीएम रेखा ने योग दिवस पर बड़े कार्यक्रमों का ऐलान किया है।बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योग दिवस पर कई बड़े सरकारी योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे।सीएम रेखा गुप्ता 21 जून को योग दिवस के दिन यमुना तट पर योग करेंगी।

योग दिवस कब मनाया जाता है

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है,जिसे गर्मी का संक्रांति दिवस भी कहा जाता है।यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है,क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है।

योग दिवस क्यों मनाया जाता है

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई,इस दिन के जरिए योग के लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है,आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई,समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था।

योग दिवस 2025 की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है।इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग।यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इस थीम का उद्देश्य व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना भी है।

योग दिवस का इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।इसी साल 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की,जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया,जिसमें दुनिया भर से लाखों लोगों ने भाग लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000