हीटवेव को लेकर एक्शन में सीएम योगी,गांव हो या शहर न कटे बिजली

लखनऊ। उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी हो रही है।आसमान से आग बरस रही है। हीट वेव बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दिशा-निर्देश जारी किया है। सीएम ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए निर्देश दिया कि हर स्तर पर गांव हो या शहर बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। राज्य में अनावश्यक बिजली कटौती न हो, खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए।

सीएम योगी ने जारी किया दिशा-निर्देश

सीएम योगी ने मुश्किल बनती हीटवेव से निपटने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि राज्य में हीटवेव के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए।साथ ही इतनी गर्मी है कि ज्यादा तर लोगों को पानी की कमी, डिहाइड्रेशन हो जाता है। इससे बचाव के लिए सड़क पर जगह-जगह पीने के पानी का इंतजाम किया जाए।

पशुओं का भी ख्याल रखने का दिया निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या,काशी, मथुरा सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता का खास ख्याल रखा जाए।राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम कैसा रहेगा इसका दैनिक बुलेटिन जारी किया जाए,चिड़िया घर में में हीट-वेव एक्शन प्लान पर काम किया जाए।सीएम ने कहा कि गोशालाओं में पशुधन के चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो।बीमारी की स्थिति में हर किसी को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाएं।

सीएम योगी ने हीट वेव को लेकर 10 मुख्य बातें रखी सामने

राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी किया जाए।

गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें।ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को दूर करें।

सभी नगर निकायों,ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पीने का पानी रखा जाए।

पानी की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।अयोध्या,काशी, मथुरा सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रचंड गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

पशुपालक कृषकों को हीट वेव की स्थिति में सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों।गोशालाओं में पशुधन के चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो।

हीटवेव के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए।

बीमारी की स्थिति में हर किसी को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराएं।अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों में हीट-वेव से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज किया जाए।

सार्वजनिक स्थानों पर पानी और छाया की व्यवस्था की जानी चाहिए।पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी और दाना रखने के लिए आम जन को जागरूक करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000