अमेठी में बड़ा सड़क हादसा,अनियंत्रित कंटेनर ने 6 गाड़ियों को रौंदा, 3 की मौक पर हुई मौत,एक घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार देर रात लखनऊ-वाराणासी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद डाला।हादसा तब हुआ जब क्रॉसिंग बंद होने के कारण गाड़ियां रोड पर कतार में खड़ी थीं। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर आया और आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदता हुआ चला गया। इस हादसे में लगभग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद कंटेनर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

अनियंत्रित कंटेनर ने गाड़ियों को रौंदा

हादसा अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के इंडोरमा फैक्ट्री के पास बनी रेलवे क्रासिंग के पास का है।क्रासिंग बंद होने के कारण कई गाड़ियां रोड पर खड़ी थीं।इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने लगभग आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद डाला।टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोग कंटेनर ट्रक की चपेट में आ गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बंद क्रासिंग बनी हादसे का कारण

मिली जानकारी के अनुसार कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे बीएचईएल गेट के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। इसके कारण कई गाड़ियां क्रासिंग पर खड़ी थी। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप, थार समेत सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।कंटेनर की चपेट में आए लोग बल्दीराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।सभी अजमेर शरीफ से वापस लौट रहे थे।अदनान (11) पुत्र जुल्फिकार, फातिमा (13) पुत्री शकील, आफरीन (14) पुत्री मंजूर और फारिस (8) पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार के बाद पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अदनान, फातिमा और आफरीन निवासी नटॉली पारा बाजार थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई, जबकि फारिस का इलाज चल रहा है।

सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतक के परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।साथ ही घायल के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000