फरियादी लगा रहे चक्कर, सिर्फ आश्वासन देते हैं अधिकारी, नहीं होता समस्याओं का कोई समाधान

तहसील दिवस मात्र अब खानापूर्ति के लिए रह गया है, क्योंकि कई बार शिकायत देने के बाद भी फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। आलम यह है कि तहसील दिवस के चक्कर काटते-काटते फरियादी ही खुद घन-चक्कर बन गए हैं। हालांकि डीएम समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी व कर्मचारी ऐसे हैं, जिन पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उधर, फरियादियों मेें भी रोष पनपता जा रहा है।

केस नंबर एक…

ककौरखुर्द गांव के महावीर पुत्र बदन सिंह ने बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति को कृषि भूमि बटाई पर दी थी। तीन साल से उक्त व्यक्ति फसल बेच रहा है, लेकिन आज तक एक फूटी-कौड़ी नहीं दी। पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। तहसील दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।

केस नंबर दो…

जगपाल पुत्र धुली सिंह निवासी बेगमाबाद गढ़ी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से नौ साल पहले बैनामा कराकर एक मकान किया था, लेकिन अब गांव के कुछ ग्रामीण संबंधित लेखपाल से मिलीभगत कर उक्त मकान को अवैध कब्जे के रूप मेें दर्शा रहे हैं। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है, लेकिन तहसील दिवस में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी आज तक कोई हल नहीं निकला।

केस नंबर तीन…

वीरसैन पुत्र वेद सिंह चार बार तहसील दिवस में शिकायत लेकर आ चुका है। वीरसैन ने बताया कि आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। मात्र आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। शनिवार को फिर से वह तहसील दिवस में शिकायत लेकर आया। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोग पंचायतघर की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किएं हुए है, वहां पर गोबर डालते हैं और मवेशी बांधते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
तहसील दिवस में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय अवधि में समाधान कराया जा रहा है, जो आबादी के मामले में हैं केवल वे लंबित चल रहे है, उनका भी समाधान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि डीएम के आदेशों पर आठ टीमों को मौके पर भेजकर छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000