उत्तरप्रदेशअपराधआगरा कांग्रेस नेता और भाई को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर; शादी से लौटते समय हुआ हमला By Pratibha Rajdar Last updated Oct 29, 2025 78 आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के उमरैठा गांव में मंगलवार आधी रात को कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके बड़े भाई शिवशंकर को गोली मार दी। दोनों शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाहर निकले ही थे। पहले से मौजूद लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। उमाशंकर उपाध्याय के कंधे में एक गोली लगी है, जबकि शिवशंकर के पेट में दो गोली लगी हैं। मौके पर पहुंची बासौनी पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उमरैठा गांव के रहने वाले उमाशंकर उपाध्याय आगरा में रहते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस और अध्यक्ष युवा कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा आगरा बताया है। वे अपने भाई के साथ गांव में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने को आए थे। बासौनी पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात कार्यक्रम से निकलते ही रंजिशन फायरिंग की गई। दो हमलावर घायलों ने पहचान लिए हैं। एसओ बासौनी सतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 78 Share