उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में करंट से सिपाही की मौत: अकाउंट विभाग में थी तैनाती, टूटे तार से हादसा By Pratibha Rajdar Last updated Sep 28, 2024 527 प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली इलाके में पुलिस लाइन परिसर में 11,000 बोल्ट के बिजली के तार टूटने से एक सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई ।यह घटना तेज बारिश और बिजली कड़कने के कारण हुई। सिपाही शिवम कनौजिया बाराबंकी का निवासी था और पुलिस विभाग के अकाउंटेंट क्षेत्र में तैनात था। घटना के समय अपने आवास की ओर जा रहा था। अचानक टूटे हुए तार से करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को दी गई सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मृता के परिजनों को दी गई। जिससे उनके बीच कोहराम मच गया। परिजन बाराबंकी से प्रतापगढ़ के लिए रवाना है। 527 Share