मृतक सिपाही की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशशाहजहाँपुर ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत: शाहजहांपुर में मोक्षधाम के पास हुआ हादसा, शामली के रहने वाले थे अच्युतवीर By Pratibha Rajdar Last updated Sep 5, 2024 317 शाहजहांपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही अच्युतवीर (34) मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। मूलरूप से शामली जिले के रहने वाले अच्युतवीर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि अच्युतवीर रात करीब 10 बजे मोक्षधाम के पास रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए थे। हादसे में सिपाही के घायल होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिपाही को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया। समाचार 317 Share