प्रेमिका के मायाजाल में फंसे युवक ने पत्नी के विरोध पर पहले उसे विश्वास में लिया और पति व पत्नी के रिश्ते को कलंकित करते हुए जहर पिलाकर ले ली, जान

प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हथिगांव थाना क्षेत्र के कोटिला अख्तियारी गांव में हुए सास बहू विवाद में नया खुलासा हुआ है। घटना 1 सितंबर, 2024 को हुई थी, जिसमें सास और बहू दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आयी थी। इस घटना में बहू सन्नो देवी की मौत हो गयी थी और सास गायत्री देवी की तबियत खराब हो गयी थी जो अब स्वस्थ है।

इस मामले में यह खुलासा हुआ है कि सन्नो देवी के पति ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी को जहर देकर मार डाला था। इस घटना में पति प्रवीन पांडेय और उसकी प्रेमिका बबिता पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह पुष्टि हो चुकी है कि पत्नी सन्नो देवी की मौत जहर के प्रभाव से हुई है।

साल- 2017 में अहिबरनपुर गांव की सन्नो देवी पुत्री कामता प्रसाद मिश्र का विवाह कोटिला अख्तियारी गांव निवासी प्रवीन पांडेय के साथ हुआ था। शादी के सात साल बाद यह रिश्ता तब टूट गया, जब सन्नो को पति के अवैध संबंधों का पता चला और उसने इसका विरोध किया। सन्नो के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अपनी मां को खोने के बाद बेसहारा हो गए हैं।

घटना को छिपाने के लिए अपनाई अनोखा ट्रिक

1 सितंबर को सन्नो के भाई विजय मिश्रा ने उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर सन्नो ने विजय को बताया कि प्रवीन कौशांबी से आयरन सिरप लाया था, जिसमें पहले से जहर मिला हुआ था। प्रवीन ने विश्वास जीतने के लिए पहले अपनी मां को एक चम्मच सिरप पिलाया और फिर सन्नो को चार चम्मच। जब सन्नो और उसकी सास की हालत बिगड़ने लगी तो प्रवीन ने सन्नो के भाई विजय को फोन करके बताया कि आयरन सिरप पीने से उसकी हालत बिगड़ रही है और वह इलाज के लिए उसे ले जाने को कहने लगा।

विजय के पहुंचने से पहले ही प्रवीन अपनी मां को लेकर कुंडा के सीएचसी अस्पताल चला गया था, जबकि सन्नो घर पर तड़प रही थी। जब मायके के लोग सन्नो के घर पहुंचे तो वे उसे प्रयागराज लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान सन्नो की मौत हो गई। सन्नो की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है, खासकर उसके दो छोटे बच्चों को जो अब मां के प्यार से वंचित हो गए हैं।

सन्नो के भाई विजय मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति प्रवीन पांडेय और उसकी प्रेमिका बबिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सन्नो के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने शातिराना तरीके से जहर देकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला रिश्तों पर कलंक साबित हुआ है।

सन्नो के परिवार और उसके बच्चों के लिए यह एक बेहद दर्दनाक स्थिति है। दो मासूम बच्चे अपनी मां को खोकर बेहद परेशान हैं और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।

यह घटना न केवल एक परिवार को बर्बाद कर गई, बल्कि अवैध संबंधों और धोखे के कारण एक निर्दोष महिला की जान ले ली। विवाह के सात साल बाद, एक परिवार की खुशियां बिखर गईं और मासूम बच्चों को बिना मां के छोड़ दिया गया। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच और न्याय प्रक्रिया पर टिकी हैं, ताकि दोषियों को सजा मिले।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000