सभासद पुत्र रोहित मिश्र “बाबा” की निकल गई हेकड़ी, जानलेवा हमले के मुकदमें में कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे चढ़े बाबा मिश्र
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा “हत्या का प्रयास” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त रोहित मिश्रा उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त रोहित मिश्रा उर्फ बाबा को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रसिंग के पास से किया गया गिरफ्तार।
दिनांक- 14.01.2026 को वादी निवासी बलीपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत बलीपुर दुर्गा मंदिर के पास को पूर्व से घात लगाए बैठे आरोपीगण द्वारा रास्ता रोककर लोहे की रॉड, ब्लेड एवं डंडों से मारपीट की गई, जिससे वादी के सिर व आंख में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पीड़ित के दोस्त को भी आरोपियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 22/26 धारा 191 (2)/191 (3)/190/115 (2)/110/126(2) /109 (1) बीएनएस बनाम 06 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में कोतवाली नगर की पुलिस सक्रिय हुई और उसे सफलता भी मिली।
थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय हमराह का0 मो0 आरिफ, का0 कणाद मुनि द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 191 (2)/191 (3)/190/115 (2)/110/126(2) /109 (1) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त रोहित मिश्रा उर्फ बाबा पुत्र शिव शंकर मिश्रा नि० बलीपुर विवेक नगर थाना को0 नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष को रेलवे क्रसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।
मजेदार बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी रोहित मिश्रा उर्फ बाबा पुत्र शिव शंकर उर्फ भोला मिश्रा का घर भगवा चुंगी से कचेहरी रोड़ पर बलीपुर में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने पड़ता है। फिर भी कोतवाली नगर पुलिस को घटना के कई महीने बाद ये गिरफ्तारी करने का मौका मिल सका। घटना के बाद कुछ दिनों तक सभी आरोपी घर से फरार रहते थे। पर रात्रि में घर आ जाते थे। फिर भी पुलिस उन पर हाथ नहीं डालती थी। अभी परिवार में शादी का आयोजन था तो भाजपा के कई दिग्गज नेता भी उक्त आयोजन में आये थे। आरोपी रोहित मिश्र बाबा स्वयं सभी की फोटो खींचकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए थे। पुलिस तब भी इन्हें नजरअंदाज किया था।
आरोपी रोहित मिश्र “बाबा” के पिता शिव शंकर उर्फ भोला मिश्र विवेक नगर वार्ड के सभासद हैं। उनकी माँ और पिता भी इस मुकदमें में आरोपी हैं। पूरे घरवालों पर आरोप है कि सभी लोग मिलकर ये जानलेवा हमले किये थे। सभासद शिव शंकर उर्फ भोला मिश्र और उनकी पत्नी भी इस जानलेवा हमले में शामिल थे। गिरफ्तार रोहित मिश्र “बाबा” की उम्र करीब 31 वर्ष है। रोहित मिश्र “बाबा” की गिरफ्तारी में प्र0नि0 सुभाष कुमार यादव मय हमराह का0 मो0 आरिफ, का0 कणाद मुनि थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। देखना होगा कि रोहित मिश्र “बाबा” के माता-पिता और अन्य भाईयों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है…???