विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

देश की पहली अनुसूचित जनजाति की महिला द्रोपदी मुर्मू देश की बनी पहली नागरिक

प्रतापगढ़। हार हो या जीत, परन्तु प्रतापगढ़ के भाजपाई बिना भांगड़ा डांस किये मानते ही नहीं। विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पट्टी व रानीगंज के हार जाने के बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र भाजपा कार्यालय पर अपनी टीम के साथ प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ जमकर ठुमके लगाये थे। माना कि सूबे में योगी-02 कार्यकाल की वापसी हुई थी, परन्तु भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में भाजपा का बंटाधार हो चुका था। फिर भी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र और सांसद संगम लाल गुप्ता का भांगड़ा डांस चर्चा का विषय बना था। एमएलसी के चुनाव में 36 में 33 सीट जीतने के बाद जश्न नहीं मनाया था,क्योंकि प्रतापगढ़ की सीट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” ने भाजपा उम्मीदवार को धूल चटाकर भारी मतों से विजयी हुए थे। 

महामहिम राष्ट्रपति के चुनाव में माननीय द्रोपदी मुर्मू के विजयी होने पर गुरुवार को प्रतापगढ़ के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर थिरएकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने ढोल, तांसे की धुन पर जमकर थिरके। वहीं दूसरी ओर कटरा के आवनपुर दलित बस्ती में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रुप में दिनेश गुप्ता मौजूद रहे। आज सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता नहीं थे तो उनके स्थान पर उनके अनुज दिनेश गुप्ता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बनकर उनकी कमी को पूरा किये। सांसद के प्रतिनिधि अभिषेक पाण्डेय भी मौजूद रहे।   

आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सच कर दिखाया है, जहां एक ओर विपक्ष अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी का जबरदस्त विरोध करने पर लगी थी, वही पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के द्वारा इस राष्ट्र को नेतृत्व क्षमता प्रदान किए जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह भारी मतों से जीत हासिल किया। इस प्रचंड जीत से विपक्ष का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। कार्यक्रम का संचालन अशोक मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजेश सिंह महामंत्री, रामसिंह, रामाश्रय पाल, अनुराग मिश्रा, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, राघवेन्द्र शुक्ल, नवीन सिंह विक्रम मंडल अध्यक्ष मांधाता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000