जिन मदरसों में नौनिहालों को तालीम देने का कार्य किया जाता हो, वहां उनके हाथों में पकड़ाई गई राइफल, उनसे कराई गई फायरिंग, पुलिस मामले में अंत तक डालती रही पर्दा

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में मदरसों में बच्चों को राइफल चलाना सिखाया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते कि हैं कि हबीबी किस तरह से राइफल को लोड करके बच्चों के हाथों में थमा रहा है और हर्ष फायरिंग करने का आदेश दे रहा है ? इससे यह साफ साबित होता है कि अपराध और अपराधियों का बढ़ चढ़कर बोलबाला है। बड़ा सवाल यह उठता है कि जिन हाथों में कलम और पेंसिल होनी चाहिए उन हाथों में राइफल पकड़ा कर हबीबी क्या साबित करना चाहते हैं कि शिक्षा से नहीं बल्कि राइफल से देश चलाया जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कंधई पुलिस इससे बेखबर है। देखना यह है कि तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के होते हुए इस तरह के अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने वाले हबीबी पर किस तरह की कार्रवाई होती है ? पूरा मामला कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर अंतर्गत इब्राहिमपुर का बताया जा रहा है।

यूपी में कुछ समय पहले ही हिंसा की आग में जले कानपुर और प्रयागराज के बीच पड़ने वाले प्रतापगढ़ से हैरत में डाल देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवाओं और नाबालिग किशोरों को राइफल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिस राइफल से ट्रेनिंग दी जा रही थी, उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि इब्राहिमपुर गोपालपुर के इंतजार अहमद की लाइसेंसी राइफल से कुछ लोगों के फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। इंतजार और उसके भाई गुलजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। राइफल के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो प्रतापगढ़ के कंधई इलाके के इब्राहिमपुर गोपालपुर गांव का है। यहां एक व्यक्ति किशोर और युवाओं को राइफल चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। वीडियो में एक घर के सामने खड़े करीब दो दर्जन लोगों में से एक व्यक्ति राइफल का बोल्ट चढ़ाकर किशोरों और युवाओं को बारी-बारी से थमा रहा है। एक-एक करके ये लोग हवा में गोलियां चला रहे हैं। 30 सेकेंड के वीडियो में तीन लोग गोलियां चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान विशेष पोशाक पहने एक व्यक्ति को लोग हबीबी कहकर शाबाशी भी दे रहे हैं। इसका वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पहले तो कंधई पुलिस टालमटोल करती रही। अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा के अनुसार वीडियो बकरीद के मौके पर बनाया गया बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000