उत्तरप्रदेशअपराधसम्भल साड़ी के फंदे से लटके मिले दंपती, नौ माह की गर्भवती थी महिला,पुलिस जांच में जुटी By Pratibha Rajdar Last updated Feb 17, 2026 205 उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दंपती के शव फंदे से लटके मिले हैं। जुनावई इलाके के खेड़ामानी गांव में खोराज यादव और उनकी पत्नी सरोज के शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटके मिले हैं।दंपती ने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सरोज नौ महीने की गर्भवती होने की जानकारी पुलिस को मिली है। प्रसव का ही समय चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा था। एक ही साड़ी से दोनों के शव लटके हुए थे। इसके बाद शोर मचाया और लोगों की मदद से फंदे से नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी का कहना है कि रात में किसी समय दंपती ने जान दी है। यह कदम क्यों उठाया गया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक मजदूरी करता था और एक साल का बच्चा है और महिला अब गर्भ से थी। शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। 205 Share