चुनावी रंजिश में हत्या के जुर्म में 3 भाइयों सहित 5 को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, 18 हजार 500 रुपए का लगाया जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में तीन भाइयों समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने सभी अपराधियों पर 18 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पांचों अपराधियों ने साल 2015 में इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राम कृपाल ने शनिवार को रमेश यादव, जनार्दन यादव, सुरेश यादव, अनिल यादव और रामविलास को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। 17 अक्टूबर साल-2015 को पंचायत चुनाव के दौरान अपराधियों ने विरोधी पक्ष पर गोलीबारी की थी।

एक उम्मीदवार का समर्थन करने पर उन्होंने रामनाथ यादव और कांता यादव की रामगढ़ गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद राजेश यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बताते चलें कि इसी साल मई में बलिया जिले में 24 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को आरोपियों ने मामूली बहस के बाद अंजाम दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ब्रिजेश सिंह के तौर पर की थी। उसकी खजूरी इलाके में बेरहमी से पीटकर हत्या की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया था कि कुछ आरोपियों ने ब्रिजेश सिंह को जमकर पीटा था, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। सिर से बहुत खून भी बह गया था।

इसके बाद उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित के भाई नीतीश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की आरोपियों के साथ बहसबाजी हुई थी। इस मामले में नीतीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000