होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाकर किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, थाने पहुंचकर खुद को किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने कराची खाना के गगन सागर होटल में वारदात को अंजाम दिया। BCA की छात्रा के साथ आरोपी प्रियांशु की दोस्ती थी। शनिवार को उसने मिलने के लिए होटल में बुलाया था। यहां पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश किया। फिर रेप किया और बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गोविंद नगर पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गर्लफ्रेंड ने एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। उसकी कई लड़कों से दोस्ती हो गई थी। जो उसे बुरा लगती थी। वहीं, वह जब भी उसे फोन करता, वह दूसरी कॉल पर व्यस्त मिलती थी।

खुद थाने जाकर किया सरेंडर…

आरोपी मृतका के घर के पास ही रहता था। वह उसका फोन भी उठाना बंद करने लगी थी। जिसके बाद उसने इतनी बर्बरता की। आरोपी ने छात्रा की सांस की नली तक काट डाली। शाम को साढ़े 5 बजे आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। पुलिस को जाकर बोला कि उसका शव होटल के रूम नंबर 402 में पड़ा है। उसे हत्या के बाद कोई पछतावा नहीं है। वह अब वापस नहीं आना चाहता। पुलिस उसके घरवालों को परेशान न करे, इसलिए सरेंडर किया है। मुझे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं है। एसीपी बाबूपुरवा अंजली विश्वकर्मा और इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने आरोपी से पूछताछ की।

आरोपी ने बताया कि उसने कई बार गर्लफ्रेंड को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों के मुताबिक छात्रा घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकली थी, लेकिन वह इंस्टीट्यूट नहीं पहुंची। आरोपी बाइक के जरिए पौने दो बजे उसे होटल लेकर पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए। आरोपी के अनुसार थर्माकोल कटर से कई बार उसने गला रेता। आरोपी पौने 4 बजे होटल से कर्मचारियों को कुछ लाने की बात कहकर निकला था। फिर दोबारा होटल आया। मर्डर के बाद सीधा घर गया। यहां बाइक खड़ी की। गला काटते समय उसे खुद भी चोट लग गई थी।

आरोपी को खुद भी लगी चोट…

मां ने पूछा तो उसने कहा कि वैसे ही चोट लग गई। वहीं, छात्रा के परिजनों को उसका मोबाइल बंद मिला। काफी देर उन लोगों ने खोज भी की। जिसके बाद एक युवक ने उन्हें जानकारी दी। प्रियांशु ने उस युवक को फोन कर मर्डर करने की बात कबूली थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने प्रियांशु पर तंग करने का आरोप पहले लगाया था। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत घरवालों को दी थी। लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। प्रियांशु ने कबूल किया कि हत्या के बाद होटल में नहाया था। कमरे में पुलिस को चारों तरफ खून ही खून मिला। पुलिस ने मौके से 12 सैंपल जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 600 रुपये में रूम बुक किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000