चचेरे भाई ने अपनी दो मासूम बहनों की गला रेतकर की हत्‍या, चाचा-चाची पर भी क‍िया हमला

हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रिश्ते के भतीजे ने साथी के साथ मिलकर शिक्षक चाचा के परिवार को चाकू से काट दिया। दो बेटियों की मौके पर मौत हो गई। हंगामा और शोर होने पर कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा और उसका साथी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना में मृत दोनों बेटियों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजे है। मौके पर पहुंची डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। सूचना के बाद एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से एसपी ने मामले की जानकारी ली। 

जिला फतेहपुर के रहने वाले छोटेलाल गौतम हाल निवासी आशीर्वाद धाम कॉलोनी आगरा रोड गिजरौली ने मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कालेज में वर्ष-2003 में प्रवक्ता के पद पर नौकरी प्राप्त की। वर्ष-2018 में छोटेलाल पैरालिसिस हो गया। उनके घर पर उनके रिश्ते का भतीजा विकास अक्सर आया जाया करता था। बुधवार की रात को करीब नौ बजे रिश्ते का भतीजा विकास अपने एक अन्य साथी के साथ छोटेलाल गौतम के घर आया।

खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। इसी बीच रात को करीब डेढ़ बजे छोटेलाल व उनकी पत्नी सहित साल साल की बेटी विधि और 12 साल की बेटी सृष्टि पर चाकुओं से हमला कर दिया। दंपती व बेटियों की चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इससे पहले ही मौके पर पुलिस पहुंचती हमलावर भतीजा अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने दंपती को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं पुलिस आरोपित भतीजे सहित उसके साथी की तलाश में जुटी है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया क‍ि प्रवक्ता व उनकी पत्नी सहित दो बच्चियों पर रिश्ते के भतीजे ने हमला किया है। इस घटना में दोनों बच्चियों की मृत्यु हो गई है। दंपती को हायर सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000