पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर जेब में रख दिए शक्तिवर्धक कैप्सूल के 8 रैपर, फिर पुलिस से बोली- ओवरडोज से हो गई मौत, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक युवक की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज से मौत दिखाने के लिए उसने पति की पैंट की जेब में रैपर रख दिए। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मृतक के साले ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या और साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूलरूप से औरैया के दिबियापुर निवासी आबिद (44) बीते 20 साल से बिठूर थाना क्षेत्र के ध्रुवनगर ने मकान बनवा कर पत्नी शबाना और बेटे के साथ रहते थे। बीते शनिवार को आबिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जांच के दौरान आबिद की पैंट की जेब से शक्तिवर्धक दवा के 8 खाली रैपर मिले थे। मृतक की पत्नी ने शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज से होने की बात बताई थी।

मृतक के साले की तहरीर पर केस दर्ज…

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के साले सलीम की तहरीर पर पत्नी शबाना और उसके प्रेमी उन्नाव निवासी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शबाना को गिरफ्तार किया किया। पुलिस प्रेमी रेहान और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। सलीम ने बताया कि शबाना ने फोन पर शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज लेने से मौत की सूचना दी थी।

गले में थे चोंट के निशान…

सलीम जब बहनोई के घर पहुंचा तो उसने आबिद के गले में चोट के निशान देखे तो कुछ शक हुआ। जब बहन से गले के निशान के बारे में पूछा तो वह इधर उधर की बात करने लगी। पुलिस की पूछताछ में शबाना ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात रेहान से हुई थी। रेहान दिल्ली में ऑटो चलाता था। इस दौरान शबाना और रेहान की दो बार मुलाकात हुई थी।

शबाना ने दिए थे 20 हजार रूपए…

शबाना ने आबिद से अलग होने का मन बना लिया था। जिसकी वजह से दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। विवाद के चलते बेटा सलमान मामा के साथ रहता था। कुछ दिन पहले रेहान के बदायूं निवासी दोस्त विकास को गाड़ी खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। रेहान ने शबाना से 20 हजार मांगे, तो शबाना ने खाते में रूपए ट्रांसफर कर दिए। जिसमें से रेहान ने 10 हजार रूपए दिए थे।

तीनों ने मारपीट के बाद गला घोंटकर कर दी हत्या…

शबाना ने बताया कि वह पति से आए दिन हो रहे विवाद के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने रेहान को घर बुलाया था, और दरवाजा खुला छोड़ दिया था। कर्ज तले दबा विकास भी रेहान के झांसे में आ गया और साजिश का हिस्सा बन गया। साजिश के तहत तीनों ने पहले आबिद के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000