क्लब के बहाने डांसर से रेप आगराउत्तरप्रदेश क्लब में नौकरी लिए आगरा बुलाई गई डांसर से दुष्कर्म; पत्नी ग्राहकों को परोसने चली तो फ्लैट से कूदकर भागी युवती By Khulasa India News Desk On Oct 13, 2024 582 आगरा। क्लब में डांसर की नौकरी के बहाने गाजियाबाद की युवती को युवक ने बुलाया। फतेहाबाद रोड स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट पत्नी की मदद से उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। उसे ग्राहकों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मौका देखकर युवती अपार्टमेंट की बालकनी से कूद कर भागी। थाना ताजगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपित और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। अपराध 582 Share