आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कार एक्सिडेंट में अफगानी-रूसी महिला समेत 3 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के ईटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में एक अफगानी और एक रूसी महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग जख्मी हो गए. इनमें भी तीन लोगों की हालत नाजुक है. फिलहाल इन सभी घायलों को सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक कार में सवार यह सभी लोग लखनऊ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान एक्सप्रेस वे पर यह कार बहुत तेज रफ्तार में जा रही थी. इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दिया.

यह हादसा इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 125 के पास खरगुआ गांव के पास हुआ. इटावा से एसएसपी संजय कुमार के मुताबिक यह सभी लोग लखनऊ से कार में सवार होकर दिल्ली के लिए जा रहे थे. इस हादसे में इनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में कार के ड्राइवर संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25), नाज (30) के अलावा कैथरीन और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए.

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कराया

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा और ऊसराहार थाने की पुलिस ने सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान नाज, कैथरीन और कार चालक संजीव कुमार की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सभी घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. देर रात हुए इस हादसे के तत्काल बाद इटावा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव, ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है अफगानी महिला

इन अधिकारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया है. पुलिस के मुताबिक कार का चालक संजीव कुमार पुत्र राजवीर सिंह दिल्ली में तुगलकाबाद एक्सटेंशन थाना गोविंदपुरी का रहने वाला था. उसका पड़ोसी राहुल भी उसके साथ दिल्ली से लखनऊ घूमने के लिए गया था. इनके साथ अफगानिस्तान में रहने वाली मूल रूप से जंगपुरा दिल्ली की तीन सगी बहनें क्रिशटीन, आतिफा और कुमारी नाज भी लखनऊ गई थीं. इनके साथ रूसी महिला कैटरीना भी थी.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000