प्रेम प्रसंग के चक्कर में बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, 5 साल तक छिपाया जुर्म, खुलासा होने पर पुलिस के भी उड़ गए होश

जांजगीर चांपा। संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग के चक्कर में बेटी ने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड का खुलासा 5 साल बाद हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम कर इस केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लोग इस हत्याकांड को भी धीरे धीरे भूल गए। लेकिन इसी बीच पुलिस को पता चला कि हत्याकांड में जिस हत्यारे की तलाश वो 5 साल से कर रही है वो कोई और नहीं बल्कि मृतक की बेटी ही है।

बेटी निकली पिता की कातिल।

जांजगीर पुलिस को पता चला कि हत्याकांड को अंजाम उसकी ही बेटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया है। आरोपियों में मृतक की बेटी और उसका प्रेमी शामिल है। जांच में ये भी बात सामने आई कि मृतक ने 2 शादियां की थी। दूसरी पत्नी की बेटी अक्सर संपत्ति को लेकर अपने पिता से झगड़ा किया करती थी। मृतक की दूसरी पत्नी की बेटी को शक था कि उसका पिता उसे संपत्ति नहीं देगा। संपत्ति हासिल करने के लिए उसने अपने पिता को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

पहले शराब पिलाई फिर जहर खिलाया।

आरोपी बेटी ने हत्या की साजिश में अपने प्रेमी को भी शामिल कर लिया। साजिश के तहत ये लोग मृतक भूखल रोहिदास को लेकर छाता जंगल गए। जंगल में मृतक को जमकर पहले शराब पिलाई गई। मृतक जब नशे में चूर हो गया तब आरोपियों ने उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। बाद में आरोपियों ने रोहिदास के सिर पर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शव की पहचान छिपाने के इरादे से आरोपियों ने मृतक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की भी कोशिश की।

8 नवंबर 2020 को पंतारो चौकी थाना क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल से एक शव बरामद किया। बरामद किया गया शव अधजला था। जांच के दौरान लोगों ने शव की पहचान बगड़बरी गांव के भूखल रोहिदास के रुप में की. पंतोरा चौकी ने पंचनामे के बाद जांच शुरु की। काफी साल तक जांच में कोई सुराग हत्यारों का नहीं मिला। कुछ दिनों पहले हमें ये पता चला कि हत्या के पीछे संपत्ति और प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। सूचना मिलते ही हमने मृतक की बेटी से पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। उमेश कश्यप, एडिशनल एसपी

कैसे खुलासा हुआ ।

दरअसल बिलासपुर के हिर्री क्षेत्र के रहने वाले शख्स को चकरभाठा पुलिस ने एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंतोरा चौकी क्षेत्र में जो 5 साल पहले हत्या हुई थी उसमें भी उसका हाथ रहा है। हत्या के बाद उसने ही अपने साथियों की मदद से लाश को ठिकाने लगाया। इस हत्याकांड की खबर उसके एक रिश्तेदार को भी है। आरोपी ने बताया कि हत्याकांड का राज जानने वाला उसका रिश्तेदार राज छुपाए रखने के नाम पर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। अपना राज खुल जाने के डर से उसने अपने रिश्तेदार की भी हत्या कर दी। पुलिस ने पहले तो आरोपी को उसके रिश्तेदार की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जांच में जब उसने खुलासा किया कि 5 साल पहले हुई हत्या से ही इस हत्या की कड़ी जुड़ी है तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।

पांच साल बाद फिर खुली हत्याकांड की फाइल। 

इस अहम जानकारी को चकरभाठा पुलिस ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद 5 साल पहले के बंद पड़े मामले को फिर से खोला गया और आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड की मास्टरमाइंड बेटी ने बताया कि उसका पिता संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर हमेशा विवाद होता था।  मृतक पिता अक्सर बेटी के गैर मर्द के साथ मिलने पर भी आपत्ति जताता था। इस बात से नाराज होकर बेटी ने पिता के कत्ल की साजिश रची।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000