अपराध मायके जाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने गुस्से में करवाती पत्नी की गला घोटकर की हत्या, ब्लेड से शव के टुकड़े कर नदी में फेंकी लाश By Pratibha Rajdar Last updated Aug 25, 2025 81 हैदराबाद के पास मेडिपल्ली में 27 साल के युवक ने गर्भवती पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेंद्र रेड्डी में स्वाति उर्फ ज्योति 21 वर्ष के शव को छुपाने के लिए ब्लेड से टुकड़े किए। महेंद्र ने सिर,हाथ और पर मुसी नदी में फेंक दिए। धड़ घर में ही रखा मिला। पुलिस ने रविवार को घर से कुछ हिस्से बरामद कर लिए और बाकी को मुसी नदी में तलाश जारी है। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार को पत्नी के मायके जाने की जिद के चलते दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डीएनए जांच भी कराई जाएगी। यह घटना तब हुई जब 22 अगस्त को नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाने का मामला चर्चा में है। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। समाचार 81 Share