विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

लड़के को दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करना पड़ा भारी और उसे गंवानी पड़ी अपनी जान

बरेली। प्रेम कोई जाति-धर्म नहीं देखता है, लेकिन जब प्रेम अलग-अलग में हो जाए तो उसका अंजाम खौफनाक होता है। कुछ ऐसा ही बरेली में हुआ। बरेली में एक लड़के का दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मदरसे में पढ़ाने वाली लड़की के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर लड़के को पीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ-पैर बांधे और गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका दिया। आरोपी लड़के को जब प्रताड़ित कर रहे थे तो उसने गांव के वॉट्सऐप ग्रुप पर वॉयस मैसेज भेजे, जिसमें वह जान की भीख मांगते हुए दिख रहा है। इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या की मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हत्या की जानकारी हुई। बरेली के जियानगला गांव में सुनील कुमार रहता था। वह मजदूरी करता था। वहीं, पास में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की से नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम हो गया।

जब इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। मृतक के पिता ने बताया कि तीन महीने पहले एक पंचायत हुई थी, जिसमें कहा गया था कि सुनील और लड़की एक-दूसरे से बातचीत नहीं करेंगे। मृतक के पिता ने कहा कि इसके बावजूद लड़की के पिता और उसके रिश्तेदार लगातार धमकी दे रहे थे। मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात को बेटा घर में सो रहा था, लेकिन शनिवार सुबह जब रामधुन खेत पर सिंचाई को गया तो उसने बाग के पेड़ में सुनील का शव लटकता देखा। पिता ने बताया कि बेटे के हाथ-पैर बंधे होने के कारण उसकी हत्या की गई है। वहीं, गुस्साए लोगों ने दोपहर को शीशगढ़ जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लड़की के पिता इसरार, भाई गुड्डू, अबरार, सरफराज और कुतुबपुर निवासी रिश्तेदार यासीन, फजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा। गांव के लोगों की ओर से आपस में एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया हुआ है, जिसका नाम राम-रामजी है।

शुक्रवार रात 1:50 बजे से 2:05 बजे तक इस ग्रुप में सुनील के फोन नंबर से 9 वॉयस मैसेज आए, जिससे लगा कि वह कहीं बंधक बनाए गए हैं। वॉयस मैसेज में कह रहे हैं कि मेरा फोन चेक कर लिया है, अब मुझे जाने दो या जेल भेज दो। प्रधानजी ने फैसला करा दिया है तो अब मुझे यहां क्यों बंधक बना रखा है। मेरे हाथ खोल दो, मैं खुद चला जाऊंगा। वॉट्सऐप ग्रुप में वॉयस मैसेज के बाद लड़की के साथ सुनील की अंतरंग कुछ तस्वीरें साक्षा की गईं। वहीं, सुनील की मौत के बाद फेसबुक आईडी से भी कुछ तस्वीरें वायरल की गई हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000