नहर के बगल पड़ा शव उत्तरप्रदेशबाराबंकी 17 जनवरी से लापता नगर निगम कर्मी का 25 दिन बाद नहर में मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Feb 13, 2025 151 बाराबंकी। कोतवाली देवा के ग्राम पीड़ निवासी विजय रावत (40) का शव 25 दिन बाद बुधवार को शारदा नहर में पुलिस ने बरामद किया। विजय लखनऊ नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पिछले माह 17 जनवरी को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। खोज करने के बाद परिवारजन ने पुलिस को सूचित किया। 22 जनवरी को इस मामले में परिजनों ने देवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विजय रावत अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था। परिवार में पत्नी के साथ चार बच्चों में तीन पुत्र व एक पुत्री है। देवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर माती पुलिस चौकी क्षेत्र में शारदा नहर से एक शव को बरामद किया गया। इसकी शिनाख्त लापता विजय के रूप में हुई है। विजय ड्यूटी पर जाने के बजाए नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से जुड़े कारण का पता चल सकेगा। समाचार 151 Share