मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ मची चीख-पुकार, हमले में दरोगा मुकद्दर अली घायल, पहुंची रेस्क्यू टीम

लखनऊ पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक जंगली जानवर घुस आया। उसको देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान समारोह में शामिल होने पहुंचा एक व्यक्ति छत से कूद गए। छत से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम मैरिज हाल में घुसे जानवर की तलाश में लगी है। लोगों ने चर्चा है मैरिज लॉन में घुसा जंगली जानवर बाघ या तेंदुआ है।

वन दरोगा हुए घायल…

हमले के बाद जनपद हरदोई के कछौना रेंजर अपनी टीम के साथ लान के दूसरी मंजिल पर जीने से चढ़कर तेंदुआ रेस्क्यू करने के लिए जा रहे थे तभी तेंदुए ने हमला बोला। इस हमले में वन अधिकारी समेत कई वन अधिकारी जीने से लड़खड़ा कर गिर गए।

लॉन से दस किलोमीटर दूर जंगल में 68 दिनों से बाघ की दहशत…

जिस एमएम लॉन में तेदुंआ घुसने से भगदड़ मची है वहां से करीब 10 किलोमीटर दूर रहमान खेड़ा जंगल है। जहां पर बीते 68 दिनों से बाघ लोगों के लिए दहशत का माहौल कायम किये है। यहां पर वन विभाग की टीम लगातार बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास करने का दावा तो कर रही हैं लेकिन वहां पकड़ा नहीं जा सका है। आए दिन बाघ जंगल से 20 से 25 किलोमीटर दूर निकल जाता है लाल। ऐसे में लोग यहां पर भी बाघ होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि यहां वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ होना बताया है। इस इलाके में बाघ को लेकर दहशत का माहौल था ही तेंदुआ ने भी खौफ पैदा कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला…

लखनऊ के रहमानखेड़ा क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म नहीं हुई है। इसी बीच बुधवार रात बुद्देश्वर स्थित एक मैरिज लॉन में तेंदुआ घुस गया। लॉन में उस समय शादी समारोह चल रहा था। तेंदुए के आने से भगदड़ और अफरातफरी वाली स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के एक अधिकारी पर भी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। देर रात तक तेंदुए के रेस्क्यू के प्रयास चलते रहे।

बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी समारोह था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर किसी काम से गए। वहां सामने तेंदुए को देखकर वह घबरा गए और दूसरी मंजिल से नीचे कूद पड़े। इससे उसे काफी चोट आईं।

बिल्डिंग में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी पर वहां भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के लिए अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। लॉन के मालिक रहमान और शादी में आए हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में मलिहाबाद रेंज के दरोगा मुकद्दर अली भी थे।

वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर हमला बोल घायल कर दिया। साथ गए वनकर्मी भी भागने के प्रयास में गिरकर चोटिल हुए। साथी कर्मियों ने गोली चलाकर तेंदुए को भगाया तो वह दूसरी मंजिल से भागकर लॉन में कहीं और जा छिपा। डीएफओ लखनऊ सीतांशु पांडेय ने बताया कि तेंदुला लॉन में ही कहीं है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है। वे खुद इस ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।

लॉन में रात में शादी समारोह की धूम थी। वीडियोग्राफी की टीम के रिकॉर्डिंग की लाइव स्ट्रीमिंग वहां मौजूद स्क्रीन पर चल रही थी। लाइव स्ट्रीमिंग में जैसे ही लोगों को तेंदुआ दिखा, सभी के होश उड़ गए। अफरातफरी मच गई।

पहले लगा अंदर है बाघ…

रहमानखेड़ा का बाघ जंगल से 20 से 25 किलोमीटर दूर निकल जाता है। जब लॉन में बाघ जैसे जंगली जानवर के मौजूद होने की सूचना फैली, सभी को लगा ये रहमानखेड़ा का बाघ होगा। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने के बाद अंदर तेंदुआ होने की पुष्टि की। अब इलाके में बाघ के साथ ही तेंदुआ का खौफ भी कायम हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000