प्रतापगढ़ में ढाई साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव

परियावां। घर पर आयोजित कार्यक्रम में ढाई वर्ष के बच्चे को ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को तालाब में फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोट व खून देख स्वजन की चीख निकल गई। उनकी तहरीर पर गांव की 10 वर्षीय बच्ची पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। नवाबगंज के राजा का पुरवा (कड़रौ) गांव निवासी मनोज कुमार पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार शाम उसके चाचा वंशीलाल पटेल की वार्षिकी पर भोज का आयोजन था।
रात करीब आठ बजे मनोज कुमार का ढाई वर्षीय बेटा युवराज पटेल वहां से ओझल हो गया। कुछ देर बाद मां सुनीता देवी को बच्चा नहीं दिखा तो उसने पति को बताया। इस पर खलबली मच गई। स्वजन व रिश्तेदार उसकी खोजबीन करने लगे। रात करीब 10 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर तालाब में बच्चा गिरा मिला। उसे बाहर निकाल कर लोग सीएचसी कालाकांकर ले गए। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के सिर पर चोट का गहरा निशान व कपड़े व चेहरे पर कुछ खून दिखा। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह, उनके बाद सीओ अमर नाथ गुप्ता व देर रात एएसपी पश्चिमी संजय राय पहुंचे।
स्वजन से पूरा घटनाक्रम समझा। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चे को बगल की 10 वर्ष की एक लड़की कहीं ले जा रही थी। युवराज की बहन ने देखा तो टोका। इस पर वह उसे खाना खिलाने की बात कहकर ले गई। उसके बाद बच्चे की लाश मिली। इस बयान व तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी 10 वर्ष की बच्ची के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके परिवार के तीन-चार लोगों को पूछताछ के लिए ले गई है। अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चे को चोट कैसे लगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000