दर्दनाक हादसा, खाना बनाते समय आग लगने से 3 बच्चियों की गई जान

छौड़ादानो प्रखंड। दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक घर में खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

 

मृत बच्चियों की पहचान मठिया निवासी रामबाबू साह की बेटियों मुस्कान कुमारी (6), पायल कुमारी (5) और संतोषी कुमारी (2) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच दिन पूर्व रामबाबू साह की पत्नी ममता कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके आई थीं। हादसे के समय वे अपने पिता संजय साह के घर पर ही थीं।

चूल्हे की चिंगारी से फैली आग…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय ओम कुमार साह के घर में खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे या गैस से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते, आग विकराल हो चुकी थी और घर के भीतर मौजूद चार बच्चियों में से तीन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को खबर दी और खुद भी आग बुझाने में लग गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्रशासन से मुआवजे की मांग…

पुलिस ने मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और उचित सहायता की मांग की है।

प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची…

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी (सीओ) ऋषभ सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी की और मृत बच्चियों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में जुटे रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000