5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 11 वर्षीय बच्चे का शव 5 दिन बाद गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में नग्न हाल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्मटम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस वारदात के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव का है, जहां नेतराम के बेटे आयुष का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में मिला। परिजनों के अनुसार, आयुष 18 अक्टूबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

खेत में पड़ा मिला बच्चे का शव…

इसके बाद पीड़ित परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को दोपहर के समय जब गांव के कुछ लोग खेत में गए तो उन्होंने आयुष का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। शव मिलने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की…

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया और जंगली जानवरों ने शव को विकृत कर दिया। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000