बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके साजिश के सरगना और शूटर के बीच अहम कड़ी होने का संदेह है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में मुंबई पुलिस की हिरासत में मौजूद आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

आरोपी की पहचान हरियाणा के अमित हिसामसिंह कुमार (29) के रूप में हुई है और दूसरे आरोपियों से पूछताछ के दौरान अपराध में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि कुमार हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने में शामिल था। अधिकारी ने कहा कि उसके और अन्य आरोपियों के बीच हुए पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कुमार गिरफ्तार किए गए एक शूटर गुरमेल सिंह और कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के बीच महत्वपूर्ण लिंक था। अख्तर फिलहाल फरार है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अख्तर का शूटरों और हत्या के साजिशकर्ताओं दोनों से संबंध था। अपराध शाखा की एक टीम मंगलवार शाम हरियाणा से कुमार को पकड़कर बुधवार सुबह मुंबई ले आई। उसे चार नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांचकर्ताओं को अभी हत्या का मकसद पता नहीं चल पाया है। वे अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं, जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या मुंबई में झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर उन्हें मिली धमकियों से जुड़े पहलू शामिल हैं। पुलिस ने अब तक दो संदिग्ध शूटरों- धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और दो साजिशकर्ता फरार हैं।

सनसनीखेज हत्या मामले में अब तक की जांच से पता चला है कि ठाणे में सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच लोगों के समूह को शुरू में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या का ठेका दिया गया था। पुलिस के अनुसार, हालांकि, समूह ने अपराध को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन धनराशि पर सहमति नहीं बन पाने के कारण वह पीछे हट गया था। हालांकि इस समूह ने सिद्दीकी पर हमले को अंजाम देने में सहायता की थी। पुलिस ने वांछित आरोपियों गौतम, शुभम लोनकर और अख्तर की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों को देश से भागने से रोकने के लिए उनके खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000