बिजली चोरी पकड़ने गए दस्ते पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों को बांधकर पीटा; जेई सहित कई को आईं चोटें

ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के गऊघाट उपकेंद्र में आने वाली जाफरिया कॉलोनी में शनिवार को बिजली चोरी पकड़ने गए दस्ते पर मोहल्ले के लोगों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा। इससे जेई सहित कई कर्मियों को काफी चोटें आईं।जो कर्मचारी भाग निकलने में सफल रहे, उन्होंने अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए कर्मचारियों को छुड़ाया।

उधर, मोहल्ले के लोगों ने सपा पार्षद की अगुवाई में ठाकुरगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और बिजलीकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर महिला से अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई। इससे एक घंटे तक थाने के पास अफरी-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर कुछ नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। गऊघाट उपकेंद्र के एसडीओ रामू गुप्ता व जेई दुर्गेश चंद ने बताया कि जाफरिया कॉलोनी में दोपहर 3:15 बजे संविदाकर्मी सुधीर गुप्ता, नाजिस अली, राजकिशोर के साथ जांच कर रहे थे।

चार-पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ते ही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर सपा पार्षद गुलशन अब्बास को बुला लिया। उनके साथ आए करीब 20 समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए टीम को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक अवर अभियंता दुर्गेश चंद्र की तहरीर पर डब्बा, कुमैल, शबाब आलम व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

महिला से अभद्रता का आरोप

थाने पर प्रदर्शन कर रहे जाफरिया कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि शिया कब्रिस्तान के पास आठ-दस कर्मचारी बिजली चोरी की जांच करने एक घर में घुस गए। उस वक्त घर में अकेली महिला से अभद्रता की गई। महिला ने फोन कर पति को बुलाया। पार्षद ने धन उगाही का भी आरोप लगाते हुए बताया कि रोजाना बिजलीकर्मी आते हैं और कनेक्शन में कोई न कोई खराबी बताकर पैसे वसूलते हैं। पुलिस के जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में सपा नेता सोमैया राना व पूजा शुक्ला शामिल थीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000